EXAM; अपेक्स बैंक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 7 सितम्बर को चयन परीक्षा, व्यापमं ने शुरु की तैयारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक के अंतर्गत ग्रुप-1 कनिष्ठ प्रबंधक, कन्सट्रक्शन एवं मेन्टेनेन्स, उप प्रबंधक (उपयंत्री), ग्रुप-2 कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), ग्रुप-3 कनिष्ठ प्रबंधक-(2) आईटी एवं प्रोग्रामर, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (आईटी विशेषज्ञ), उप प्रबंधक प्रोग्रामर,  तथा सहायक प्रबंधक (सहायक प्रोग्रामर) सीबीजेएम 23 भर्ती परीक्षा का आयोजन 07 सितम्बर 2025 रविवार को पूर्वान्हः 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक किया गया है। उपरोक्त परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर ढाई घंटा पहले पंहुचना होगा, जहां मेन गेट में मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की सम्पूर्ण जांच की जायेगी। फिर प्रेक्षकों द्वारा प्रवेश पत्र एवं कोई भी एक पहचान पत्र के सत्यापन जांच की कार्यवाही की जायेगी।

परीक्षार्थियों को इंटरनेट से निकाला हुआ मूल प्रवेश पत्र जो साफ सुथरा हो लाना आवश्यक होगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण सख्त वर्जित है। साथ ही घड़ी पर्स, मोबाईल, बेल्ट जूता, मोजा, ईलेक्ट्रानिक उपकरण, हाथ में कड़ी, धागे कोई भी संचार का साधन स्कार्प, टोपी, चश्मा आदि पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश पत्र में किसी परीक्षार्थी का फोटो अगर नहीं आ पाता है तो उसे वर्तमान का 02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    PRESIDENT; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां लोकभवन में भी

    रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर  आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा