कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार की तबीयत बिगड़ी,हैदराबाद रेफर,ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरू रूद्र कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हैदराबाद रेफर किया किया गया है। शनिवार को स्टेट प्लेन से मंत्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेताओं ने फोन करके उनका हाल जाना। और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री रूद्र कुमार गुरू का इलाज पिछले एक सप्ताह से रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। ब्लड इन्फेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। गुरू रुद्र कुमार सतनामी समाज के गुरु हैं। 2008 में पहली बार आरंग से विधायक निर्वाचित हुए। 2013 में फिर मौका मिला लेकिन हार गए। 2018 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार मंत्री बने। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

  • Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र