RESPECT; राष्ट्रपति रेंजर पुरस्कार के बाद आईएएस की तैयारी कर रही मनतृप्त कौर संधु हुई सम्मानित

0 छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने दी बधाई

रायपुर, आईएएस बनने की तैयारी कर रही छत्तीसगढ़ की बेटी मनतृप्त कौर संधू को कल छत्तीसगढ़ ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा होटल ब्लू बेरी में मोमेन्टो ऑफ आर्नर से सम्मानित किया गया। गत दिनों भारत स्काउट्स एवं गाईड्स की मनतृप्त कौर संधू को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु व्दारा उन्हें राष्ट्रपति रेंजर पुरस्कार प्रमाणपत्र से सम्मानित किया था। राष्ट्रपति ने यह सम्मान उसे  राष्ट्रपति रेंजर प्रमाणपत्र परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने पर दिया है।

बी.काम, एम.ए.,पीजीडीसीए के साथ ही मनतृप्त कौर ने सिक्खों की युध्द शैली “गतका” में भी महारत हासिल की है, वे इसकी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी है। इन दिनों वह भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर मनतृप्त कौर के पिता गुरुजीत सिंह संधु प्रमुख सलाहकार छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कामर्स तथा माता श्रीमती पवनजीत कौर संधु उपस्थिति थी।

कार्यक्रम में एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने संबोधित करते हुए कहा मनतृप्त की इस उपलब्धि से पूरा छ्तीस्गढ़ और सिक्ख समाज गौरान्वित हुआ है। स्काऊट और गाईड स्कूलों में विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण सीख देता है।  उलेखनीय है कि सरबत दा भला के उद्देश्य से कार्यरत छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन स्वास्थ्य शिक्षा और फैमिली काऊंसिलिंग के क्षेत्र में 2018 से नियमित रुप से कार्य कर रहा है । कार्यक्रम में एसोसियेशन के अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, सचिव बी.एस.सलूजा, कोषाध्यक्ष के.एस. झास, आर.एस.अजमानी, जे.एस. जब्बल, कुलदीप सिंह छाबड़ा, जे.एस.जब्बल, डॉ. बी.एस. छाबड़ा, लखिन्दर सिंह चावला, एम. एस. सलूजा, टी.एस. जब्बल, जे.. एस. खोकर, विक्रमजीत सिंह , नरेन्द्र सिंह चावला, एम.एस. हूरा, अमोलक सिंह छाबड़ा, टीपीएस भाटिया, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, तेजपाल सिंह हंसपाल और एसोसियेशन की महिला सदस्य उपस्थित थी। 

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर