NAXAALITE; नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट! जांच में जुटी पुलिस, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा और विस्फोटक बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है. माओवादियों ने जिलापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर ही एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. हालांकि मौके पर नक्सलियों द्वारा कोई पर्चा नहीं छोड़ा गया है. मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेश कोरसा (27 वर्ष), पिता लछु कोरसा, निवासी ग्राम मनकेली के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फिलहाल इसे अज्ञात लोगों द्वारा की गई हत्या माना जा रहा है. मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

हथियारों का जखीरा और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल-पहाड़ में चल रहे संयुक्त नक्सल विरोधी “माड़ बचाव अभियान” के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. नारायणपुर पुलिस, DRG, STF और ITBP की संयुक्त टीम ने माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में LMG, AK-47, इंसास, SLR, स्टेन गन समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है. जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ थाना कोहकामेटा क्षेत्र में हुई. मुठभेड़ के दौरान माओवादी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करते रहे, लेकिन सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद घने जंगल और नदी-नालों का सहारा लेकर भाग निकले. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग अभियान में जवानों को 300 से अधिक सामग्री, जिनमें हथियार, डेटोनेटर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर और नक्सल साहित्य शामिल हैं, बरामद हुए.

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा