NSD;रायपुर प्रीमियर लीग का होगा आयोजन, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

0 राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में उप मुख्यमंत्री ने कहा- खेलों में भी हासिल करना है ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का दर्जा

रायपुर, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल आयोजन को लेकर एक बड़ी घोषणा की। प्रदेश के स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर देने रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। ताकि गांव से लेकर ब्लॉक स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। अन्य संभागों में भी लीग के आयोजन के लिए प्रयत्न करेंगे।

उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में शामिल हुए। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध आयोजनों के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आह्वान पर खिलाड़ियों ने ‘हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के जोरदार नारे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को गूंजा दिया।

उन्होंने ऑडिटोरियम में मौजूद सभी लोगों को फिट रहने के लिए मैदान पर जाकर खेल खेलने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। श्री साव और अन्य अतिथियों ने राज्य में खेल आयोजनों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव, खेल की सुविधाओं तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह भी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

‘फिट इंडिया’ मुहिम के तहत खेलों का आयोजन

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उतरने को कहा। खेलना, इनाम और पदक जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। श्री अग्रवाल ने बताया कि ‘फिट इंडिया’ मुहिम के तहत सभी सांसदों को खेलों का आयोजन करना है। वे इस आयोजन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दस हजार खिलाड़ियों को शामिल करने जा रहे हैं। इसके तहत 12 खेल होंगे। विकासखंड स्तर पर होने वाले इन आयोजनों में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले ‘सांसद खेल महोत्स’व का लोगो भी जारी किया गया।

0 रायपुर नगर निगम में स्वच्छता के ब्रांड एम्बैसडर होंगे चार प्रसिद्ध खिलाड़ी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद चार प्रसिद्ध खिलाड़ियों को स्वच्छता के लिए रायपुर नगर निगम का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर जनसहभागिता बढ़ाएंगे। मंच पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुरोध पर ब्रांड एम्बैसडर बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
0राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों के लिए विभिन्न सत्रों का आयोजन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य शासन के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आज खेल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कई सत्रों का आयोजन किया गया। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विभिन्न इंटर-एक्टिव सत्रों में विशेषज्ञों एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने राज्य की प्रतिभाओं को डाइट, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, इन्जरी रिकवरी, पोषण और करियर से जुड़े मंत्र दिए। उन्होंने खिलाड़ियों के सवालों के जवाब भी दिए। खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने स्पोर्ट्स इन्जरी, मेंटल हेल्थ, पोषण और खिलाड़ियों के लिए करियर के बारे में राज्य के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा तथा आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह के साथ विशेष सत्र में खिलाड़ियों ने सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया।

  • Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा