NSD; कृषि विवि. में मना राष्ट्रीय खेल दिवस, कबड्डी एवं एथलेटिक्स का खेल अगले दो दिनों तक चलेगा

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगरए भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। खेल दिवस के अवसर पर अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी छात्र.छात्राओं को खेल दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही एक घंटा खेल के मैदान में हर दिन स्वास्थ्य और सफलता का आधार का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात खेल प्रभारी डॉ. राम कुमार ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खेल दिवस के ऐतिहासिक महत्व और विश्वविद्यालय में खेलकूद गतिविधियों की परंपरा पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। खेलों से शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ.साथ मानसिक अनुशासन, आत्मविश्वास टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि खेलों में भाग लेकर वे न केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि अपनी क्षमताओं का भी विकास कर सकते हैं। इस आयोजन में कृषि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएँ और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खेल दिवस को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके पश्चात कबड्डी एवं एथलेटिक्स का खेल आगामी दो दिवस तक जारी रहेगा।

  • Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा