Retirement: इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अश्विन ने आईपीएल को भी कहा ‘GoodBye’, अब दूसरे देश के लिए खेलेंगे

0 आर अशिन ने आईपीएल से संन्यास की जानकारी एक्स के जरिए दी, वह अब अन्य लीग में खेलते हुए नजर आएंगे

    नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास का एलान कर दिया है। आईपीएल में पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके अश्विन ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी ट्वीट कर दी है। बता दें कि पिछले साल अश्विन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कहा।

    आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान संन्यास का एलान कर हर किया को चौंका दिया। ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद अश्विन ने क्रिकेट को अलविदा कहा। उनके इस फैसले के बाद हर किसी को ये बोलने का मौका मिल गया कि उन्हें मजबूरी में संन्यास लेना पड़ा।

    दरअसल, अश्विन के अचानक संन्यास लेने के फैसले ने उनके पिता को तक हैरान कर दिया था। अश्विन के पिता ने कहा था कि मेरे बेटे का अपमान हुआ, इसलिए उसने अचानक संन्यास ले लिया। इसे अश्विन ने बाद में गलत ठहराया था और पिता के बयान पर सभी से उन्हें माफ करने को और अकेला छोड़ देने का अनुरोध किया था। इस बीच अश्विन ने पहली बार अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर खुलकर बात की।

    अब आईपीएल से संन्यास लेने के साथ ही में उन्होंने ये भी बताया है कि वह अब दुनियाभर के अलग-अलग फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।दरअसल, आर अश्विन ने अपने एक्स पर लिखा,-“स्पेशल दिन और एक स्पेशल शुरुआत। वो कहते हैं कि हर एक अंत से एक नई शुरुआत होती है। मेरा बतौर आईपीएल क्रिकेटर का सफर आज खत्म होता है, लेकिन मेरा खेल को और ज्यादा एक्सप्रोर करना जारी है और मैं अब अलग-अलग लीग में खेलूंगा।”

    रविचंद्रन अश्विन भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हैं, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह सीएसके को 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जिताने वाले सबसे अहम खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 221 आईपीएल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 187 विकेट चटकाए।

    साल 2025 आईपीएल में उन्हें पूरानी आईपीएल टीम सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इस सीजन में वह 9 मैचों में 7 विकेट ले पाए थे। अपने आईपीएल करियर में उनके लिए साल 2014 सीजन सबसे शानदार रहा था, जहां उन्होंने 16 मैच में 16 विकेट लिए थे।

  1. Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा