SNAKE; सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चे हो गए अनाथ ,घंटों चला अंधविश्वास का खेल

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सूरजपुर जिले में सांप काटने के बाद अंधविश्वास के चक्कर में पति-पति की जान चली गई. सांप काटने के बाद परिजन कई घंटों तक घर पर झाड़-फूंक करते रहे. तबियत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला भैयाथान इलाके के ग्राम बसकर डालाबहरा का है. बीती रात तुलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया, लेकिन कई घंटों तक ऐसा करने से उनकी हालत बिगड़ने लगी. तब जाकर परिजन उन्हें भैयाथान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया.

तुलेश्वर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. दोनों के चार बच्चे हैं, जो अंधविश्वास के चलते अब अनाथ हो गए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश