RAILWAY; रायगढ़ स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी,कई ट्रेने प्रभावित

रायपुर, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है यह व्यस्त रेल मार्ग है, जो  इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है । इसी क्रम में बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है । जिसमे अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया  है ।  इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यहा कार्य दिनांक 31 अगस्त से 15  सितम्बर , 2025 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा । रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा हो इसलिए ये कार्य किए जा रहे है । रेल विकास से संबधित इस कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।

 देरी से रवाना होने वाली गाडियां
01. दिनांक 02 सितम्बर 2025 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 06 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।  
02. दिनांक 03 सितम्बर 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी ।  
03. दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।  
04. दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को पूरी से चलने वाली 20472 पूरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।  
05. दिनांक 18478 को  योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 06 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।  

06. दिनांक 03 सितम्बर, 2025 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 06 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।  
07. दिनांक 02 सितम्बर 2025 को सिकन्दराबाद से चलने वाली 17007  सिकन्दराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।  
08. दिनांक 02 सितम्बर, 2025 को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पूरी एक्सप्रेस 06 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।  

*पटना-चर्लपल्लि-पटना के मध्य 27 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

पटना एवं चर्लपल्लि के मध्य चल रही पटना-चर्लपल्लि-पटना के मध्य 27 फेरों  के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन विस्तार में किया गया है । यह स्पेशल ट्रेन अब दिनांक 02 जनवरी, 2026 तक पटना एवं चर्लपल्लि के मध्य परिचालन होगा ।  गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्लि द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का दिनांक 29 सितम्बर, 2025 तक परिचालन हो रहा है । अब यह गाड़ी पटना से 01 अक्टूबर, 2025 से 31 दिसम्बर, 2025 तक (27 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालन होगा । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 07255/07256 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन का 01अक्टूबर, 2025 तक परिचालन हो रहा है । अब यह गाड़ी चर्लपल्लि से चर्लपल्लि से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 03अक्टूबर, 2025 से 02 जनवरी, 2026 तक (27 फेरा) परिचालन होगा । 
  इन स्पेशल ट्रेनों में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 12 स्लीपर, 02 एसी-III, 02 एसी-II सहित कुल 24 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा