POLITICS; ‘कवर्धा सदन’ के निर्माण में कैदियों से कराई मजदूरी, काम के दौरान कैदी फरार

0 पूर्व सीएम भूपेश बघेल का गृहमंत्री विजय शर्मा पर बड़ा आरोप

रायपुर,  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि प्रदेश में जो भी मुख्यमंत्री होता है उनसे मिलने आने वालों के लिए एक सदन बनता है. पूर्व में मरवाही सदन, राजनांदगांव सदन, पाटन सदन और वर्तमान में कुनकुरी सदन इसके उदाहरण हैं. प्रदेश में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने “कवर्धा सदन” का निर्माण करवाया है. इसके निर्माण कार्य में जेल के कैदियों से मजदूरी करवाई गई है. इस दौरान उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार भी हो गया है. ऐसे में विजय शर्मा को “आपराधिक चुप्पी” तोड़ते हुए जवाब देना चाहिए. बघेल ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है.

कवर्धा सदन को लेकर भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा है कि विगत 21 अगस्त को फरार हुए कैदी को जेल से बाहर लाने के लिए क्या न्यायालय ने अनुमति दी थी? कैदी के फरार होने का जिम्मेदार कौन है? जिम्मेदारों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है? “कवर्धा सदन” को किसके द्वारा बनवाया जा रहा है? इसका खर्चा कौन सा विभाग या व्यक्ति उठा रहा है?

सरकार से सवाल

बघेल ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की जनता को बताएं कि क्या राजधानी में ‘सदन’ बनाने की अनुमति सभी मंत्रियों को दी गई है? यदि हां तो इसके लिए क्या नियम बनाया गया है? फरार हुए कैदी की घटना पर आपने अब तक क्या संज्ञान लिया? क्या आप इस प्रकरण की न्यायिक जांच कराएंगे? क्योंकि जेल मंत्री तो अपने ही विभाग की जांच निष्पक्षता से नहीं करेंगे. शासन, प्रशासन को इस मामले पर जवाब तो देना होगा.

  • Related Posts

    POLITICS; राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढेगा मनोबल!, उत्साह के साथ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

    रायपुर, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और रायपुर के अभनपुर में 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने को लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं में मिली-जुली प्रतिक्रिया…

    POLITICS;मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम निवास में देर रात तक चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन में तालमेल पर चर्चा के साथ काम-काज के रवैये में बदलाव की हिदायत

    रायपुर, राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास में गुरुवार देर रात हाई लेवल मीटिंग आयोजित की गई। लगभग पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक से राजनीतिक…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’