पंडरी ऑक्सीजोन में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण 17 को

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को शाम के समय पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा ऑक्सीजोन के समीप पंडरी में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। पंचधातु से निर्मित 400 कि.ग्रा. वजन इस प्रतिमा की ऊंचाई 9 फिट है। इस प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु आकर्षक रोशनी व्यवस्था के अलावा मिनी उद्यान भी तैयार किया गया है। बैठक व्यवस्था के साथ ही रेड सैण्ड स्टोन से इस स्थल को खूबसूरती दी गई है। इस कार्य की कुल लागत 80 लाख रूपए है।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार व सामाजिक, राजनैतिक परिदृश्य में सदैव अपनी आभा बिखेरने वाले छत्तीसगढ़ के सपूत शहीद नंदकुमार पटेल का जन्म 08 नवंबर 1953 को रायगढ़ के ग्राम नंदेली में हुआ। मूलतः कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले श्री पटेल के मन कर्म एवं वचन से ठेठ छत्तीसगढ़िया संस्कारों की झलक साफ दिखाई देती थी। गांव को खुशहाली,  तरक्की व संसाधनों से जोड़ने उनके सद्प्रयासों की झलक न केवल उनके गांव नंदेली, बल्कि हर उस अंचल में दिखाई देती है, जहां श्री पटेल अपने आत्मीय व्यवहार कुशलता के बीच पहुंचते रहे। गांव के सरपंच से केबिनेट मंत्री और अन्य सभी उच्च आसीन पदों को सुशोभित करते हुए उन्होंने अपनी ईमानदारी, परिश्रम व सहजता से हमेशा पद का मान बढ़ाया।

श्री पटेल खरसिया विधानसभा से 05 बार विधायक निर्वाचित हुए। अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्रीमंडल में आप सम्मानित सदस्य रहें एवं छत्तीसगढ़ गठन के उपरांत राज्य के प्रथम गृह मंत्री होने का गौरव आपको प्राप्त है। 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में श्री पटेल शहीद हुए।

  • Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र