RAILWAY; त्यौहार में अब वेटिंग का झंझट खत्म, रायपुर से वाराणसी का सफर होगा आसान, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे वंदे-अमृत भारत ट्रेन

रायपुर, फेस्टिव सीजन आते ही लोगों को ट्रेन में सफर करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे ट्रेनों में टिकट की वेटिंग भी बढ़ने लगती है. लेकिन अब यात्रियों को इस सभी परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है. रेलवे छत्तीसगढ़ को दो वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है. तो आइए जानते हैं, ये ट्रेन कौन-कौन से रूट पर चलेंगी. इन ट्रेनों की क्या टाइमिंग रहेगी.

बिलासपुर रेलवे मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने इन ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जैसे ही रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल जाएगी, वैसी ही इन ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा.

ट्रेन का रूट

दोंनों वंदे भारत ट्रेनें दुर्ग से वाराणसी, दुर्ग से जबलपुर के लिए चलेंगे. वहीं अमृत भारत ट्रेन दुर्ग से लोकमान्य तिलक मुंबई और दुर्ग से कामाख्या के बीच चलाई जाएगी. त्योहारी सीजन में भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग से हावड़ा और दुर्ग से गुवाहाटी के बीच 23 सितंबर से 22 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसकी तैयारी रायपुर रेलवे मंडल ने पूरी कर ली है.

रायपुर से कामाख्या अमृत भारत चलने से 1808 किमी दूरी अब 34 की जगह 30 घंटे में पूरी होगी. यानी पूरे 4 घंटे का समय बचेगा. रायपुर से लोकमान्य तिलक अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने से 1108 किमी दूरी सिर्फ 17 घंटे में तय होगी. इससे पहले यह दूरी 19 घंटे में पूरा सफर होता था. वहीं रायपुर से प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से 823 किमी दूरी का सफर तक सिर्फ 14 घंटे में वाराणसी पहुंच सकेंगे. अभी 19 घंटे का समय लगता है. तो वहीं रायपुर से जबलपुर वंदे भारत से 591 किमी की दूरी सिर्फ 7 घंटे में तय होगी. इससे पूरे 2 घंटे का समय बचेगा.

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार