NAXALITE; जवानों के एक्शन का असर, सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 पर 8-8 लाख का इनाम

जगदलपुर, बस्तर में जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस और सुरक्षाबलों के एक्शन, पुनर्वास नीति और सरकारी योजनाओं से प्रभावित होकर सुकमा में 33 लाख के 20 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. 1 पीएलजीए हार्डकोर महिला नक्सली ने भी आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाले 2 नक्सलियों पर 8 -8 लाख का इनाम घोषित है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दर्जनों मामले में शामिल थे. एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ अधिकारी के सामने नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

पुलिस और सुरक्षाबलों के एक्शन, पुनर्वास नीति और सरकारी योजनाओं से प्रभावित होकर नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 30 लाख का इनाम घोषित है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है.

अबूझमाड़ इलाके में एक्टिव थे नक्सली

नारायणपुर एसपी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रूप से इंद्रावती एरिया कमेटी और कुतुल एरिया में DVCM और नक्सलियों का डॉक्टर टीम कमांडर सुखलाल और कंपनी नंबर-1 का सदस्य हिमांशु शामिल है. ये दोनों लंबे समय से अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में एक्टिव थे. एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सली कुल 30 लाख के इनामी हैं. इनमें 2 महिला माओवादी भी शामिल हैं. नक्सलियों ने अपने आत्मसमर्पण के दौरान कोई हथियार पुलिस को नहीं सौंपा है, लेकिन उनकी निशानदेही पर बड़े नक्सली डंप की बरामदगी की संभावना जताई जा रही है.

  • Related Posts

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति