POLITICS; सर्किट हाउस के कर्मचारी ने केदार कश्यप पर लगाया मारपीट का आरोप, मंत्री बोले – आरोप पूरी तरह गलत, मैंने केवल डांटा था…

जगदलपुर, सर्किट हाउस जगदलपुर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वन एवं परिवहन मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। कल शाम मामला तब सामने आया, जब मंत्री दौरे से लौटकर सर्किट हाउस पहुंचे और कर्मचारियों पर दरवाजा देर से खोलने को लेकर नाराज हो गए। इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सिर्फ कर्मचारियों को डांटा था, मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी स्थिति और परिस्थिति में मेरे लिए सहनीय नहीं है। कांग्रेस के चमचों से हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की तुलना नहीं हो सकती। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ जिसके पिता ने बदतमीजी की वैसा ही व्यवहार हमारे कार्यकर्ताओं के साथ उनके बेटे ने की, इसी व्यवस्था को सुधारने का विषय है। कांग्रेस मुद्दा विहीन है।

कांग्रेस नेता पीड़ित कर्मचारियों के साथ जगदलपुर कोतवाली भी पहुंचे

इस मामले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट करते हुए कहा कि निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ मारपीट बेहद गंभीर मामला है। कांग्रेस नेता पीड़ित कर्मचारियों के साथ जगदलपुर कोतवाली भी पहुंचे और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पीडित कर्मचारी ने बताया कि मंत्री ने ही मारपीट की। जबकि वह पोलियोग्रस्त भी है। कार्यकर्ताओं को बाहर बैठे देखकर नाराज हुए मंत्री

वहीं इस मामले को लेकर घटना के समय उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री के सर्किट हाउस आने की सूचना पर वे भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बाहर बैठकर प्रतीक्षा कर रहे थे। जब केदार कश्यप सर्किट हॉउस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को बाहर बैठे देखकर नाराज हुए।

कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री केदार कश्यप ने मेरे साथ उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पूछा कि बाहर क्यों बैठे हो तब विजय पांडे ने बताया कि मंत्री जी नहीं आए हैं दरवाजा नहीं खुलेगा। इस बात से मंत्री कश्यप नाराज हुए और उन्होंने कहा कि यहां व्यवस्था कौन देखता है? मंत्री ने सर्किट हाउस की व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे छोड़कर जाने वाले अधिकारियों सहित व्यवस्था देखने वालों व रिटायर होने के बाद भी पिछले कई दशकों से जमे कर्मचारी को हटाने की बात कही।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, मंत्री के व्यवहार को लेकर कर्मचारी द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। कीर्ति ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी मंत्री से निवदेन करके पांडे परिवार यहां की व्यवस्था देख रहा है, लेकिन मंत्री ने कहा जो हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकता उनके खिलाफ उचित और न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं के प्रति मंत्री केदार कश्यप का समर्पण अद्भुत और प्रशंसनीय है।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस के सभी सांसदों के लिए व्हीप जारी, 29 नवंबर तक सभी को दिल्ली पहुंचने का निर्देश

    नईदिल्ली, संसद के आगामी विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 को देखते हुए कांग्रेस ने देश भर के अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. कांग्रेस…

    POLITICS; कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के सामने भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के समर्थकों ने जमकर की नारेबाजी

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी देखने को मिली। एसएनजी…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..