CABINET; मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 9 सितंबर को, सर्किट हाऊस विवाद पर सीएम साय बोले- मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई, कांग्रेस फैला रही भ्रम

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3ः30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले पिछली बैठक 19 अगस्त को हुई थी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले 19 अगस्त को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केदार कश्यप पर लगे मारपीट के मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी केदार कश्यप से बात हुई है। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बिना मुद्दे के भ्रम फैला रही है। लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है। इसलिए कांग्रेस मुद्दाविहीन बयानबाजी कर रही है।

1.20 लाख से अधिक कच्चे मकान और पशुधन की क्षति

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिनमें बस्तर और दंतेवाड़ा सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर लोगों से मुलाकात की गई और शासन-प्रशासन द्वारा हर संभव राहत पहुंचाई गई। अब तक लगभग 1.20 लाख से अधिक कच्चे मकान और पशुधन की क्षति हुई है। मुआवजा और मदद का काम जारी है। सीएम साय ने इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य राज्यों से मिली मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार सहयोग हो रहा है।

  • Related Posts

    CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों,…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र