FOREST; भालू की मौत मामले में 5 गिरफ्तार,1 फरार, बिजली तार से पहले जंगली सूअर का किया था शिकार

महासमुंद, बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में मृत मिले भालू के मामले में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है. आरोपियों के पास से मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार, ट्रैक्टर जब्त किया गया है. 

बता दें कि वन विभाग को मंगलवार को जोरातराई के क्रमांक 179 में भालू की मौत की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर टीम ने भालू के शव को बरामद कर अवराडबरी वन डिपो भेज दिया था. घटनास्थल का मुआयना करने पर टीम को 11 केवी विद्युत लाइन में अवैध रूप से जी आई तार लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने की बात पता चली. इसी की चपेट में आने से भालू की मौत हुई, जिसके बाद आरोपियों ने उसके शव को दूर ले जाकर रख दिया. 

वन अमले ने जोरातराई , भीखोज और कमारडेरा से अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम, चैतराम और चैतराम को गिरफ्तार किया. इनसे सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार और ट्रैक्टर जब्त कर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9(33), 49, 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इधर पशु चिकित्सक से भालू का पी एम कराकर अवराडबरी डिपो में अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है.

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर