‘धर्म बदल चुके आदिवासियों का खत्म हो आरक्षण’; ST समुदाय ने कहा- जो भोलेनाथ का नहीं वो हमारी जाति का नहीं

रायपुर में रविवार काे VIP रोड स्थित राम मंदिर के बाहर आदिवासी समुदाय के लोगों की भीड़ दिखी। बसों और SUV में भर-भरकर इन्हें लाया जा रहा था। कुछ देर बाद सभी एक जगह पर जमा होने लगे। सिर पर मुर्गे की पंख, रंग बिरंगी पोशाकों को पहने ग्रामीण दिखने लगे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और तीर कमान लेकर भी आदिवासी आने लगे। ये गहमा गहमी रायपुर में शुरू हुए एक आंदोलन की वजह से था।

रविवार को जनजाति सुरक्षा मंच ने यहां डी लिस्टिंग महारैली का आयोजन किया। VIP चौराहे से गाते-बजाते नारे लगाते सैकड़ों आदिवासी राम मंदिर के सामने बने कार्यक्रम सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे। यहां सभी सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल में भाजपा के आदिवासी नेताओं और पूर्व मंत्रियों का जमावड़ा भी था। आदिवासियों ने हाथों में तख्तियां भी ले रखीं थीं, इन पर लिखा था ये बात वास्तविक है, ST भोले का आस्तिक है। डी लिस्टिंग कानून लागू करना होगा।  

रैली रोक दी गई
कार्यक्रम की शुरुआत में जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांतीय संयोजक भोजराज नाग ने अपने सम्बोधन में कहा- हमारे कार्यक्रम का नाम डी लिस्टिंग महारैली था। मगर ऐन मौके पर प्रशासन ने हमारे कार्यक्रम में रैली की अनुमति हमें नहीं दी। इसके बाद कार्यक्रम को सभा तक समेट दिया गया । नाग इस बात का हवाला देकर मंच से बोले- हमें रैली की परमिशन नहीं दी गई, अरे आदिवासी कोई हिंसावादी उग्रवादी नहीं है। प्रकृति के पूजक हैं। भोले लोग हैं, इसी का फायदा उठाकर षड्यंत्र पूर्वक कभी शिक्षा तो कभी स्वास्थ्य के नाम पर धर्मांतरण हो रहा है जो गलत है।

डी लिस्टिंग की मांग

  • डी लिस्टिंग का मतलब है आरक्षण की सुविधा मिलने वाली लिस्ट से लोगों को हटाना, नए सिरे से लिस्ट को अपडेट करना।
  • डी लिस्टिंग की मांग सिर्फ उन आदिवासियों के लिए हो रही है जो धर्म बदलकर, ईसाई या मुस्लिम बन गए।
  • डी-लिस्टिंग के लिए संविधान संशोधन ही विकल्प है।
  • आर्टिकल 341 में शेड्यूल कास्ट को परिभाषित किया गया है।
  • दूसरा धर्म अपनाने वाले को एससी केटेगरी से बाहर करने का प्रावधान है।
  • आर्टिकल 342 में अनुसूचित जनजाति को परिभाषित किया गया है।
  • दूसरा धर्म अपनाने पर एसटी केटेगरी से बाहर करने का प्रावधान नहीं है।
  • जनजाति सुरक्षा मंच इसमें बदलाव चाहता है।
  • जनजाति सुरक्षा मंच का मानना है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन हुआ है।
  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…