ACB; पटवारी 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,जमीन बंटवारे के नाम पर ली जा रही थी रिश्वत

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पण्डरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। यह रिश्वत एक किसान से जमीन बंटवारे के नाम पर ली जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर के एक किसान ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि पटवारी लंबे समय से काम को टालता रहा और बार-बार पैसों की मांग करता रहा। आखिरकार उसने बंटवारे के बदले 13 हजार रुपये रिश्वत तय कर दी। जब किसान ने देने से इंकार किया तो पटवारी ने काम करने से भी साफ मना कर दिया। लगातार दबाव और परेशानियों से तंग आकर किसान ने ACB में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया और पटवारी को पैसे लेते ही धर दबोचा। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि ACB की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग में अक्सर कर्मचारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से आम लोग परेशान रहते हैं। ACB की त्वरित कार्रवाई से लोगों में यह विश्वास बढ़ा है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    SUSPEND; अफीम खेती में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित, दो अधिकारियों को नोटिस

     रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता…

    ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

    0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां