MERDER; घर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, पत्नी का गला घोंटकर पति के फांसी पर लटकने की आशंका

बलौदाबाजार, जिले के ग्रामीण इलाके के पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव में बुधवार को घर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (40 वर्ष) और उसकी पत्नी जमुना बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों गांव में ही छोटा सा होटल चलते थे. पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 7 बजे जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए. घर के अंदर जगमोहन देवांगन का पंखे से फांसी पर लटका शव मिला। वहीं उनकी पत्नी जमुना बाई का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. 

पलारी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जारा गांव पहुंचे. घर के भीतर जाकर देखा तो जामुना बाई के गले में दुपट्टा कसा हुआ था और बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था. इसके बाद पंखे से फांसी पर लटके मिले जगमोहन के शव को नीचे उतारा गया. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस डबल मर्डर के कारणों को तलाशने में जुटी है.

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि ग्राम जारा में एक पति पत्नी का शव उसके ही घर मे मिला है. सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही. आसपास पतासाजी कर रही है प्रथम दृष्टि यह लग रहा है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और मृतक ने अपनी पत्नी को मारा और खुद फांसी पर झुल गया. हमारी फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी और उसके अनुसार हम आगे की कार्रवाई करेंगे.

  • Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां