MURDER; दो बच्चों के साथ पति-पत्नी निर्मम हत्या, घर की बाड़ी में मिला चारों का शव

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की बाड़ी में पति, पत्नी और दो बच्चों का शव मिला है. इसकी पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है. एसपी के मुताबिक, चारों की हत्या कर शवों को मिट्‌टी से ढक दिया गया था. पूरी जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा. पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ठूसकेला राजीव नगर का है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

बता दें कि आज सुबह बुधराम पिता चमार सिंग के घर की बाड़ी से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची है. घटना स्थल की जांच करने पर एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया गया. यह शव बुधराम सिंग, पत्नी सहोद्रा, बेटी शिवांगी और बेटा अरविंद का है.

बताया जा रहा कि चारों लोग 4-5 दिनों से लापता थे. शवों से बदबू आ रही है. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस टीम डॉग स्क्वायड की मदद से घटना स्थल पर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों की टीम और अतिरिक्त बल मौके पर तैनात कर दिया गया है. घर और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक टीम के आने के बाद लाशों को बाहर निकाला जाएगा.

  • Related Posts

    ACCIDENT; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे..

    रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे…

    POLICE; 6000 रु. का चालान काटा तो लाइनमेन ने कर दी थाने की बत्ती गुल, बिजली कर्मचारी ने पुलिस से ऐसे लिया बदला! 

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया. चालान कटने के बाद बाइक चलाने वाला युवक, जो पेशे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र