POLICE; शहर को सिग्नल फ्री करने यातायात प्रयोग शुरु, कालीबाड़ी चौक से हटेगी इंदिरा की प्रतिमा

रायपुर,  कालीबाड़ी चौक में लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा को सड़क से हटाकर किनारे किया जाएगा. इसके पीछे वजह शहर के चौहारों में लगे सिग्नल को बंद किया जाना है, जहां अब ट्रैफिक रोटेटरी से ही कंट्रोल किया जाएगा. शहर को सिग्नल फ्री करने के लिए जिन चौक-चौराहों में सिग्नल की जरूरत नहीं है, उसे बंद किया जा रहा है. इन चौराहों का ट्रैफिक कंट्रोल रोटेटरी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में कालीबाड़ी चौक में लगे सिग्नल को भी जल्द बंद किया जाएगा.

राजधानी रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था पर नीत नए प्रयोग चलते है। यहां पदस्थ होते ही पहला काम यातायात दुरुस्तीकरण का होता है। फिर अपना अपना प्रयोग शुरु हो जाता है। नए पुलिस कप्ताना ने भी अपना प्रयोग शुरु कर दिया है। इसके मुताबिक शहर में अभी देवेंद्रनगर चौक, भारतमाता चौक, शंकरनगर चौक, महिला थाना चौक, मोवा चौक, बंजारी चौक, देवेंद्रनगर ओवरब्रिज के नीचे वाला चौक समेत दस जगहों का ट्रैफिक रोटेटरी से ही कंट्रोल किया जा रहा है. आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी. करीब छह चौराहों की और पहचान की गई है, जहां का ट्रैफिक रोटेटरी से ही कंट्रोल किया जाएगा.

लोगों को रोटेटरी में चलने की आदत नहीं

शहर में अभी जहां-जहां रोटेटरी लगाई गई है वहां कुछ समस्या भी आ रही है. लोगों को रोटेटरी में चलने की आदत नहीं होने की वजह से लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. अभी चौराहों पर लोगों को जहां से जगह मिल रही है, वे वहीं से ही अपनी गाड़ी घुसा देते हैं. इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है.

ई-चालान भेजकर जुर्माना किया जा रहा

ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है कि ऐसे लोगों को ई-चालान भेजकर जुर्माना किया जा रहा है. रोटेटरी लगने के बाद लोग उसी तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करना है जैसा वो सिग्नल चालू रहने के दौरान करते हैं. कहीं से भी गाड़ी को न निकाला जाए. जो नियम है उसी के तहत ही चौक पार किया जाए.

शास्त्री और घड़ी चौक सबसे अंतिम में

शहर के व्यस्त चौराहों में सबसे आखिर में सिग्नल बंद कर रोटेटरी लगाई जाएगी. अफसरों की माने तो जयस्तंभ चौक, शास्त्री और नगर घड़ी चौक में सबसे आखिर में रोटेटरी लगाई जाएगी. क्योंकि इन चौराहों पर सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव रहता है. लोगों को रोटेटरी में चलने की आदत पड़ जाए इसलिए पहले उन जगहों पर सिग्नल बंद किया गया, जहां ट्रैफिक का दबाव कम रहता है.

सिग्नल फ्री की दिशा में काम शुरू

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह बताते हैं कि शहर को सिग्नल फ्री करने अभी जहां ट्रैफिक का दबाव कम है, वहां रोटेटरी लगाकर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है. इसके अलावा जहां सिग्नल की जरूरत नहीं है, उन्हें बंद भी कर रहे हैं. शहर के ट्रैफिक को स्मूथ करने कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर