NAXALITE; मुठभेड़ में दो नक्सलियों को किया ढेर, मौके से शव और हथियार बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. इलाके में अभी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. जवानों ने मौके से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार 303 रायफल को बरामद किया है.

ड्रैग फोर्स (DRG) के जवानों ने इलाके की पूरी घेराबंदी कर दी है, ताकि नक्सली किसी भी तरह भाग न सकें। सुरक्षा बलों ने इलाके में आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को दिखाती है।

  • Related Posts

    LIQUOR; नकली शराब कारखाने का भंडाफोड़!,आईबी, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड के नाम पर बेची जा रही थी शराब , एक गिरफ्तार, दो फरार

    रायगढ, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 869 नग नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा जब्ज किया…

    FUEL;राजधानी में अवैध फ्यूल सिंडिकेट का खुलासा! टैंकर समेत तेल और नकदी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर,  राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..