MBBS; छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 13 सितम्बर से प्रारंभ होगी

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में नीट यूजी 2025 के अंतर्गत एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 13 सितम्बर 2025 से प्रारंभ की जा रही है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा तथा दंत महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2025 रखी गई है। यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, पहले से प्रवेशित छात्रों को अपग्रेडेशन का विकल्प भी प्रदान किया गया है।

’महत्वपूर्ण निर्देश’

अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी, रिक्त सीटों की सूची एवं अन्य विवरण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.inपर देख सकते हैं। विस्तृत समय-सारिणी एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया, राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नवीन कार्यक्रम जारी करने के पश्चात प्रकाशित की जाएगी। सीटों का आवंटन पूरी तरह प्रावीण्यता के आधार पर राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति द्वारा किया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी अनाधिकृत व्यक्ति, एजेंट या संस्था के माध्यम से भाग न लें। किसी भी प्रकार के झूठे वादों या धोखाधड़ी से सतर्क रहें।

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’