CS; विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे, एशियन डेवलपमेंट बैंक से हुए भारमुक्त

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव पद पर बदलाव की सुगबुगाहट के बीच 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील अगले मुख्य होंगे. विकासशील एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे। जनवरी 2024 में उन्हें केंद्र सरकार ने तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर भेजा था।

विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व भी संभाला है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य का अनुभव मिला। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड के लिए एंपैनल किया। इस एंपैनलमेंट को छत्तीसगढ़ कैडर में उनकी सीनियरिटी और अनुभव के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने हाल ही में ADB को पत्र लिखकर विकासशील को समय से पहले रिलीव करने का अनुरोध किया था। भारत सरकार के पत्र के बाद एडीबी ने उन्हें रिलीव कर दिया है। बताया जा रहा है कि विकासशील अगले हफ्ते ही रायपुर आ जाएंगे, उनकी पत्नी निधी छिब्बर भी 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, वे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिलीव होकर छत्तीसगढ़ लौट रही है।

रायपुर के कलेक्तर रहे है विकासशील

  • 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन। मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ कैडर में काम किया.
  • रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे.
  • राज्य में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व निभाया.
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (Jal Jeevan Mission) में मिशन डायरेक्टर जैसी ज़िम्मेदारियाँ निभाई.
  • जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं.
  • मार्च 2025 में भारत सरकार में सचिव-ग्रेड के लिए एंपैनल हुए.
  • Related Posts

    CM; बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…

    FOREST; अटारी बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास, पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

    *मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ी परियोजना पर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर