CONTRACTOR; सरकारी निर्माण विभागों के ठेकेदार 16 सितंबर को राजधानी में जुटेंगे,बनेगी रणनीति,सौंपेंगे ज्ञापन

0 कई मुद्दों को लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक में होगी चर्चा

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन की 16 सितंबर को राजधानी में राज्यस्तरीय बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी निर्माण विभाग जैसे लोक निर्माण, जल संसाधन, पीएचई, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण अभियांत्रिकीय विभाग एवं जल जीवन मिशन के ठेकेदार शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख समस्याओं और मुद्दों को प्राथमिकता से रखेंगे और समाधान के लिए शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के अनुसार कार्यकारिणी के सभी पदा​धिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में हर मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। क्योंकि स्थिति चिंताजनक है। विभागों के अ​धिकारी निर्माण कार्यों को लेकर राज्य सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। नतीजा न तो ठेकेदारों के बिलों का समय पर भुगतान हो रहा है न ही किसी भी समस्या का समाधान। इस वजह से ठेकेदार परेशान हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि बिल बनने के बाद संबं​धित ठेकेदारों को भुगतान होते रहने से ही निर्माण कार्यों में तेजी आती है। लेकिन, हैरानी ये कि बिलों की फाइलें ​विभागों के जिम्मेदार अ​धिकारी ही रोक लगाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे रवैए पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए और शासन स्तर पर ऐसे अ​धिकारियों के ​खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जैसे ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

मुख्य रूप से इन ज्वलंत मुद्दों का ज्ञापन तैयार कर सौंपा जायेगा
– लंबित एवं आगामी भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
– सभी निर्माण विभाग में जीएसटी का भुगतान टेंडर अनुबंध में लागू किया जाए ।
– फ्री क्वालीफिकेशन सभी निर्माण विभागों में टर्नओवर के आधार पर लागू किया जाए।
– खनिज रॉयल्टी में सुधार किया जाए और बिल्डिंग निर्माण के लिए एसओआर नया लागू किया जाए। 

  • Related Posts

    WILD LIFE; बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु, दो घायल, तेंदूपत्ता तोडने गए थे जंगल

    रायपुर, बलौदाबाजार वनमंडल के वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र रवान इलाके में  मंगलवार को तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए  ग्रामीणों पर बायसन के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु…

    SCHOOL; अब छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है. तर्क दिया गया है…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…