COMPASSION; अनुकम्पा नियुक्ति में 10% की सीमा शिथिल करने की मांग, उच्च शिक्षित आश्रितों को तृतीय श्रेणी का पद दें

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिवंगत शासकीय सेवकों के पात्र आश्रितों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के लिए 10 प्रतिशत की सीमा को शिथिल करने एवं राज्य स्तरीय रिक्त पदों की गणना के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को मांग-पत्र प्रेषित कर कहा है कि वित्त विभाग सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत अनेक जिलों एवं कार्यालयों में सहायक वर्ग-03 के स्वीकृत पदों की संख्या 10 से कम है। ऐसे छोटे संवर्ग वाले कार्यालयों में 10 प्रतिशत की गणना के कारण अनुकम्पा नियुक्ति के लिए एक भी पद उपलब्ध नहीं हो पाता। फेडरेशन ने उदाहरण देते हुए बताया कि किसी जिला कोषालय में सहायक वर्ग-03 के 07 पद स्वीकृत होने पर 25 प्रतिशत पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए आरक्षित किए जाने के बाद 06 पद शेष रहते हैं। इन 06 पदों का 10 प्रतिशत मात्र 0.60 पद होता है। पूर्णांक में एक पद नहीं बनने के कारण पात्र आश्रित होने के बावजूद सहायक वर्ग-03 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति नहीं हो पाती।

एमबीए और इंजीनियरिंग वाले आश्रितों को भी चतुर्थ श्रेणी पद

फेडरेशन ने कहा कि वर्तमान में दिवंगत शासकीय सेवकों के अनेक आश्रित एमबीए, इंजीनियरिंग, स्नातकोत्तर एवं अन्य उच्च शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। लेकिन 10 प्रतिशत की सीमा के कारण तृतीय श्रेणी के पद उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें अपनी योग्यता के अनुरूप नियुक्ति नहीं मिल पाती। कई मामलों में उच्च शिक्षित आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति स्वीकार करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। ऐसी स्थिति में केवल छोटे संवर्ग में पदों की संख्या कम होने के कारण पात्र एवं योग्य आश्रित को तृतीय श्रेणी के पद से वंचित करना व्यावहारिक कठिनाई उत्पन्न करता है।

वर्ष 2020-21 में शिथिलीकरण से हजारों परिवारों को मिला था लाभ

फेडरेशन ने मांग-पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2020-21 में अनुकम्पा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा में शिथिलीकरण किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के अनेक दिवंगत शासकीय सेवकों के पात्र आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुरूप अनुकम्पा नियुक्ति का अवसर प्राप्त हुआ था।फेडरेशन ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मांग की है कि पूर्व में किए गए शिथिलीकरण के प्रावधान का परीक्षण करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में भी पात्र परिवारों को राहत प्रदान की जाए।

फेडरेशन की मांग

1. अनुकम्पा नियुक्ति के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल की जाए।
2. कम स्वीकृत पद वाले कार्यालयों में भी पात्र आश्रितों को तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति का अवसर दिया जाए।
3. वैकल्पिक रूप से विभिन्न जिलों एवं कार्यालयों में उपलब्ध रिक्त पदों की राज्य स्तरीय गणना कर अनुकम्पा नियुक्ति की व्यवस्था की जाए।
4. उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले पात्र आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुरूप नियुक्ति प्रदान की जाए।
5.अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का जिलेवार परीक्षण कर शीघ्र निराकरण किया जाए।

सीएम -सीएस से गुहार

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों की परिस्थितियों तथा पात्र आश्रितों की शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए 10 प्रतिशत की सीमा में आवश्यक शिथिलीकरण एवं राज्य स्तरीय रिक्त पदों की गणना की व्यवस्था लागू करने के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि पात्र आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुरूप तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति का अवसर प्राप्त हो सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DA; केंद्र के समान 60 % महंगाई भत्ता देने की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और देय तिथि से एरियर का भुगतान करने…

    TOURISM; चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण की धीमी गति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस, 17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कराने की तैयारी

    रायपुर, नवा रायपुर में विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने संबंधित एजेंसी Eagle Studios Entertainment…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर