RAILWAY; 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे रेल टिकट बुकिंग के नियम, इन लोगों को होगा बड़ा फायदा

रायपुर, भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. 1 अक्टूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन हुआ है. यह नियम IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा.

रेल अफसरों के अनुसार इस फैसले के पीछे रेलवे का मकसद साफ है कि टिकट बुकिंग की शुरुआती रेस में असली यात्रियों को प्राथमिकता दी जाए. अक्सर देखा गया है कि टिकट खुलते ही एजेंट या सॉफ़्टवेयर की मदद से सीटें पहले से बुक कर ली जाती हैं, जिससे आम यात्रियों को परेशानी होती है. अब आधार वेरिफिकेशन के जरिए केवल असली यात्री ही तुरंत टिकट बुक कर सकेंगे.

टिकट बुकिंग की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं

रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुकिंग की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं, पहले जैसे ही, टिकट खुलने के बाद शुरुआती 10 मिनट तक रेलवे के अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. यानी 15 मिनट आधार वेरिफाइड यूजर और उसके बाद भी 10 मिनट तक आम यात्री को एजेंट से ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी.

तकनीकी बदलाव और प्रचार योजना

रेलवे ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) और IRCTC को तकनीकी बदलाव करने का आदेश दे दिया है. इसके साथ ही यात्रियों को नए नियमों की जानकारी देने के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया जाएगा. रेलवे मंत्रालय ने इस फैसले का सर्कुलर सभी डिविजन को भेज दिया है.

यात्रियों के लिए फायदा

इस बदलाव के बाद ऑनलाइन टिकटिंग में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है. सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को मिलेगा जिन्हें कई बार एजेंट्स के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता था. आधार लिंकिंग से एक ओर जहां धोखाधड़ी रुकेगी, वहीं वास्तविक यात्रियों को शुरुआती स्लॉट में सीट पाने का बेहतर मौका मिलेगा. रेलवे अफसरों का कहना है कि यह कदम ई-टिकटिंग को और सुरक्षित बनाएगा और फर्जी अकाउंट से टिकट बुकिंग की प्रथा पर भी रोक लगाएगा.

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा