CRIME; पेड़ के नीचे युवक-युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी, प्रेम प्रसंग का मामला

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ केसरगुजा के जशपुर जिले में एक दिन पहले ही घर से लापता युवती और एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं नीचे युवती की लाश पड़ी थी। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 सितंबर की रात लगभग 8 बजे उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर आसपास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान 17 सितंबर को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में मिली, वहीं उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

इसकी सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ पर मालूम चला कि मृत युवती का नाम संदिला पैंकरा है, जो माटीपहाड़ छर्रा की निवासी है। वहीं फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है और वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता-जाता रहता था।

पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्महत्या की है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

  • Related Posts

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    EOW; कोयाला घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी समेत 12 को बनाया आरोपी, ईओडब्ल्यू ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान

     रायपुर, कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 9500 पन्ने का…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात