SUSPEND; करोड़ों के फर्जी टेंडर मामले में  डिप्टी कमिश्नर निलंबित, बाबू घटना के बाद से फरार, दोनों अफसर जेल में

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में करोड़ों के फर्जी टेंडर प्रकरण में आदिवासी विकास विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. विभाग ने आदेश जारी किया है. दरअसल रायपुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह ने दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त रहते करोड़ों का फर्जी टेंडर लगवाया था.

कलेक्टर ने साल 2021 से लेकर 2024 तक विभाग के टेंडर की जांच करवाई, तो कई चौंकानें वाले खुलासे हुए थे. सारी गड़बड़ी डॉ आनंदजी सिंह और केएस मेसराम के कार्यकाल के दौरान हुई थी. 45 टेंडर फर्जी तरीके से लगाना पाया गया था. खुलासा होते ही दोनों पूर्व सहायक आयुक्तों और विभाग के एक बाबू के खिलाफ दंतेवाड़ा में एफआईआर दर्ज हुई थी. पुलिस ने दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लिया था. अब ये जेल में हैं ,जबकि बाबू अब तक फरार है. 

इस पूरे मामले में विभाग ने भी एक्शन लेते हुए डिप्टी कमिश्नर आनंदजी सिंह को सस्पेंड कर दिया है. इस अवधि में इनका कार्यकाल आयुक्त आदिम जाति विभाग रायपुर रखा गया है, जबकि केएस मेसराम रिटायर हो चुके हैं.

  • Related Posts

    DA; केंद्र के समान 60 % महंगाई भत्ता देने की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और देय तिथि से एरियर का भुगतान करने…

    TOURISM; चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण की धीमी गति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस, 17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कराने की तैयारी

    रायपुर, नवा रायपुर में विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने संबंधित एजेंसी Eagle Studios Entertainment…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर