SNAKE; जहरीले सांप ने एक ही परिवार के 3 लोगों को डसा, पिता-पुत्र मौत,महिला मेकाहाको में भर्ती

बिलासपुर, कोरबा जिले के  दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में शुक्रवार की तड़के घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने काट लिया. इस घटना में सांप के काटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है,जबकि गंभीर रूप से आहत हुई महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है.

इंदिरा नगर जमनीपाली में शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 3 बजे यह घटना हुई. यहां निवासरत चूड़ामणि भारद्वाज (52) उसकी पत्नी रजनी भारद्वाज (45) वर्ष अपने पुत्र प्रिंस (10)के साथ घर में एक ही जगह पर सो रहे थे. इस बीच रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया. चूड़ामणि और उसके पुत्र को सांप के काटे जाने का पता नहीं चला, लेकिन रजनी भारद्वाज ने सांप को देख लिया. उसको भी सांप ने काट लिया था. 

रजनी ने किसी तरह घटना की जानकारी चूड़ामणि के भाई को दी. इसके बाद तीनों को रात में ही उपचार के लिए जमनीपाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन यहां हॉस्पिटल को खुलवाने में ही आधे घंटे का समय बीत गया. इसके बाद यहां उपस्थित कर्मचारियों ने अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने को कहा. इधर सांप के काटे जाने से तीनों की हालत काफी बिगड़ गई थी. इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने चूड़ामणि भारद्वाज और उसके पुत्र प्रिंस भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया. वहीं रजनी भारद्वाज की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उसका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही उपचार चल रहा है.

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……