GURUVANI;गुरु तेगबहादुर की 350वीं शहीदी यात्रा का राजधानी में जोरदार स्वागत, शहर के मुख्य मार्गों पर गुरुवाणी कीर्तन की गूंज

रायपुर, सिक्खों के नौवें गुरु गुरु श्री तेगबहादुर के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस पर असम के धुबड़ी साहिब से निकली नगर कीर्तन यात्रा के आगमन पर शनिवार को राजधानी रायपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस यात्रा के स्वागत के लिए पूरे शहर में कई प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों व प्रतिष्ठानों के सामने विशाल मंच तैयार किए गए थे, जहां से शोभायात्रियों पर फूल बरसाए गए। वहीं बड़े-बड़े एलईटी पर्दों पर गुरुवाणी कीर्तन अनवरत चलता रहा।
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि रायपुर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधि और सिक्ख संगठनों के पदाधिकारियों सहित पूरे शहर के सर्व समाज प्रमुखों की ओर से इस नगर कीर्तन शहीदी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बरगढ़, सरायपाली, बसना, पिथौरा, झलप, महासमुंद होते हुए इस यात्रा का आगमन रायपुर में हुआ। जगह-जगह सिक्ख समूह साध संगत ने भव्य स्वागत कर प्रसाद बांटा गया।

छेरीखेड़ी के मंच से सीएम साय ने किया स्वागत
इस यात्रा का संचालन एसजीपीसी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जा रहा है। 20 वाहनों में दो सौ श्रद्धालुओं के साथ यह यात्रा शाम 6.30 बजे छेरीखेड़ी पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की साध-संगत ने किया। यहां मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पर मत्था टेका। इस अवसर पर उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा भेंट किया गया। आयोजन समिति की ओर से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंग छाबड़ा, बलदेव सिंग भाटिया ने भी उन्हें कृपाण व सिरोपा देकर सम्मानित किया।

यात्रा 21 नवंबर को पहुंचेगी केसगढ़ पंजाब पहुुंचेगी
धर्म की चादर कहे जाने वाले सिक्खों के 9वें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर की शहादत के 350 साल पूरे होने पर उनकी बहादुरी और बलिदान की जानकारी और देशवासियों को प्रेरणा देने के लिए यह यात्रा प्रारंभ हुई है। असम से 21 अगस्त से प्रारंभ हुई शहीदी नगर कीर्तन यात्रा का समापन 21 नवंबर को पंजाब के केसगढ़ साहिब में होगा।

यात्रा वीआईपी रोड से प्रारंभ हुई

छेरीखेड़ी से रवाना होकर यह यात्रा वीआईपी रोड से पुन: प्रारंभ हुई, जिसका संचालन भाई तारूसिंघ स्टडी सर्कल के भाई त्रिलोचन सिंग काले व सेवादारों ने किया। हाथी, घोड़े, ऊंट, बाजे-गाजे व छत्तीसगढ़ी संस्कृति की भव्य झांकी के साथ यह यात्रा नगर भ्रमण करती हुई देर रात टाटीबंध गुरुद्वारा पहुंची।
इन संगठन-संस्थानों ने किया स्वागत
वीआईपी चौक में बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने, मरीन ड्राइव में छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन ने, जीई रोड में दशमेश सेवा सोसायटी के प्रीतपाल सिंग होरा, परमिंदर सिंग भाटिया, बॉबी होरा के नेतृत्व में, रायपुर ग्रीन के सामने जीई रोड में सिक्ख साध संगत ग्रुप से मनिंदर सिंग सलूजा, राजू होरा, अमित बग्गा, जसपाल खेरा, हरविंदर खंडूजा, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज महिला विंग अध्यक्ष अन्नू होरा व पूरी महिला विंग ने, शास्त्री चौक में होरा परिवार ने, जयस्तंभ चौक में करीब साढ़े तीन सौ विप्रजनों ने अनिल दुबे के नेतृत्व में स्वागत के साथ प्रसाद वितरण किया गया। 

  • Related Posts

    TRIBAL DAY; भारी भीड़ एवं गगनभेदी नारों के बीच अंतागढ़ में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों का महाकुंभ

    15 सूत्रीय मांगों को लेकर उठी बुलंद आवाज कांकेर, ढोल-मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों लोग और आदिवासी अधिकारों के नारों से रविवार को अंतागढ़ का उन्मुक्त खेल…

    80 वें स्वतंत्रता पर सीएम साय राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

    0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहणरायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र