FARMER; एग्री स्टैक पोर्टल किसानों के लिए बना मुसीबत,अब समितियों में लाइन

रायपुर, एग्री स्टेक पोर्टल में किसानों को पंजीयन में आ रही दिक्कतों पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि आधे अधूरे रिकॉर्ड और तकनीकी खामियों को दुरुस्त किए बगैर पंजीयन की अनिवार्यता से महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से किसान वंचित हो रहे हैं। सरकार की दुर्भावना और बदइंतजामी के चलते समितियों के चक्कर से छत्तीसगढ़ के किसानों की धान बिक्री का सपना अधर में लटक गया है। जब तक सरकार व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कर लेती तब तक समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पंजीयन करने की पुरानी मैन्युअल व्यवस्था को यथावत जारी रखना चाहिए।

यहां जारी एक बयान में कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि भुइया-एप में त्रुटिपूर्ण एंट्री, बटांकन, सीमांकन नामांतरण के लंबित मामलों और सरकार के ही कृषि, सहकारिता और राजस्व विभाग के आपस में समन्वय की कमी के चलते प्रदेश के लगभग आधे किसान एग्री स्टैग पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने से वंचित हैं, जिसके लिए यह सरकार और प्रशासनिक अकर्मण्यता ही जिम्मेदार है। बिना समुचित तैयारी के भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी सरकार अपने तुगलकी निर्णय को किसानों पर जबरिया थोप रही है।

एग्री स्टेट पोर्टल में केवल 2023 तक के ही रिकॉर्ड अपडेट किए गए हैं उसके बाद की खरीदी गई भूमि ,नामांतरण और बंटवारे की प्रविष्टियां सरकार के पोर्टल में ही दर्ज नहीं है जिसको लेकर किसान बार-बार तहसील कार्यालय, कलेक्टर ऑफिस, एसडीम कार्यालय, पटवारी और आरआई के चक्कर काटने मजबूर हैं। भाजपा के मंत्री विधायक और मुख्यमंत्री तक शिकायत के बावजूद आज तक उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पाया है लेकिन यह सरकार अपने विभाग की गलतियों पर भी किसानों को ही प्रताड़ित कर रही है।

  • Related Posts

    FARMING; बारिश से किसान गदगद, प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर,69 प्रतिशत बोनी पूर्ण, रोपाई भी शुरु

    रायपुर, प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य जोरों पर हैं। प्रदेश में अब तक 389.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में…

    IGKV; ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 हेतु प्रथम चरण का पंजीयन समाप्त, प्रावीण्य सूची 23 जुलाई को

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संचालित ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 के प्रथम चरण…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र