MERDER; मूंगफली खाने को लेकर हुआ विवाद, रिश्तेदार ने बोलेरो से पिता-पुत्र को रौंदा, मौके पर मौत

0 आरोपियों ने थाने में भी दी थी कुचलने की धमकी

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में एक खेत से मूंगफली खाने की घटना को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र को अपनी कार से कुचलकर हत्या कर दी. इस हादसे में परिवार का एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. आरोपी और पीड़ित पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं. पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र तीवरागुड़ी गांव का है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की रात लगभग 11 बजे की है. तीवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि के खेत में बोई हुई मूंगफली तैयार हो चुकी थी. खेतों की रखवाली के लिए उनका छोटा बेटा करण रवि (16 साल) सोमवार की शाम को गया था और खेत के किनारे बैठकर मूंगफली खा रहा था. उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी ने भी पास के खेत में मूंगफली बोई थी. शाम को नर्मदा सोनवानी और उनके दोनों बेटे अपने बोलेरो वाहन से खेत के पास पहुंचे और करण रवि पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे. 

इस दौरान उन्होंने एक पक्ष ने नाबालिग पर मूंगफली तोड़ने की बात कहते हुए मारपीट करने लगा, बचाव करने आए उसके पिता और बड़े भाई को भी नहीं बक्शा. सूचना के बाद पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने लेकर आई. जहां माहौल गर्म रहा. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें थाने के पास जान से मारने कि धमकी दे रहे थे. साथ ही स्कूल जाते वक्त या कहीं भी मिलने पर गाड़ी से कुचलकर मारने की धमकी दी. कुछ देर बाद नकना चौक के पास आरोपी ओमप्रकाश सोनवानी और उनके साथियों ने कार ने त्रिवेणी रवि और उसके बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में दोनों की मौत हो गई, जबकि उनका एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

  • Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र