SUICIDE; नोएडा में गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान,जेल से छूटकर लौटा था घर

0 सुसाइड नोट में लिखा- जिससे प्यार किया, उसी ने रेप केस में फंसाया,

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद यह कदम उठाया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गौरव सवन्नी (30 वर्ष) अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। वह 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।

दरअसल, गौरव ने सुसाइड नोट लिखा और घर से शनिवार शाम को काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। गौरव के पिता अशोक सवन्नी के मुताबिक उनका बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह टेंशन में था। सुसाइड नोट में प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया था। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली।

गौरव के पिता के मुताबिक नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात जान-पहचान शादी डॉट कॉम जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए एक युवती से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया।

नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में था। घर वाले समझा रहे थे, लेकिन वह जेल जाने और धोखे की बात को भुला नहीं पा रहा था। परिजनों की समझाइश के बावजूद वह डिप्रेशन से बाहर नहीं आ सका, और उसने आखिरकार आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…