CYCLONE; भारत के करीब पहुंचा चक्रवात ‘दित्वा’, हाई अलर्ट पर NDRF-SDRF, कई उड़ानें और ट्रेन कैंसिल

चेन्नई, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है. ‘दित्वा’ का असर 24 घंटे पहले से ही देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह 6 बजे चेन्नई से करीब 390 किमी. की दूरी पर था तो वहीं, पुडुचेरी तट से करीब 290 किमी दूर था. ‘दित्वा’ की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में बारिश जारी है.

चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ के प्रभाव के तेज होने के कारण चेन्नई में तेज हवाएं और समुद्र की उथल-पुथल देखी जा रही है. आईएमडी के अनुसार, चक्रवात आज तट पर पहुंचेगा. इस दौरान कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पुडुचेरी में चक्रवात दित्वा का प्रभाव बढ़ने के साथ ही उच्च ज्वार, तेज हवाएं और बारिश जारी है. मरीना बीच का नजारा. पुडुचेरी तटरेखा पर चक्रवात दित्वा के तीव्र होने के कारण अधिकारियों ने जनता से समुद्र के पास जाने से बचने की अपील की है.

चक्रवात दित्वा के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, एफडब्ल्यूआर और सीएसएसआर संसाधनों से लैस 6 बटालियन एनडीआरएफ की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए गुजरात के वडोदरा से चेन्नई हवाई मार्ग से लाया गया है.

47 उड़ानें रद्द

चक्रवात की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट से रविवार को 47 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, रद्द की गई इन फ्लाइट्स में 36 घरेलू उड़ानें और 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं.

कई ट्रेनें कैंसिल

चक्रवात दित्वा को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एक्टिव रहने की बात कही. साथ ही रेलवे बोर्ड, जोन और डिवीजन स्तर पर वॉर रूम भी एक्टिव कर दिए गए हैं. चक्रवात की वजह से कई ट्रेनें भी कैंसिल हुई हैं.

  • Related Posts

    WEATHER; मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने…

    WEATHER; मानसून के पहले बारिश और आंधी की शुरुआत, रायपुर समेत कई इलाकों में अलर्ट

    रायपुर. मानसून की दस्तक के पहले छत्तीसगढ़ में बारिश और बदली के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पूरे प्रदेश…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…