CRIME; पुरी मंदिर पर शुभंकर मिश्रा के बयान पर गहराया विवाद, कलेक्टर ने जांच समिति गठित करने के दिए निर्देश

भुवनेश्वर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पत्रकार शुभंकर मिश्रा द्वारा पुरी श्रीमंदिर और भगवान जगन्नाथ को लेकर दिए गए कथित भ्रामक बयान पर विवाद गहराता जा रहा है. उनके बयान ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि पुरी के सेवायत समुदाय और कई स्थानीय संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

 मंदिर जाने से टूट जाते हैं रिश्ते 

दरअसल, मिश्रा ने एक वीडियो में दावा किया था कि यदि प्रेम संबंध में रहने वाले जोड़े शादी से पहले श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं, तो उनका रिश्ता सफल नहीं होता और वे विवाह भी नहीं कर पाते. उन्होंने इसे राधारानी के ‘श्राप’ से जोड़ते हुए कहा कि जब राधा रानी श्रीमंदिर में भगवान कृष्ण (जगन्नाथ) के दर्शन के लिए आई थीं, तब सेवायतों ने उन्हें भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी. इससे क्रोधित होकर राधा रानी ने मंदिर को श्राप दे दिया- ऐसा दावा मिश्रा ने अपने कथन में किया. इन बयानों को लेकर पुरी में तीखी नाराजगी देखी जा रही है. 

सेवायत समुदाय ने इसे पूरी तरह भ्रामक, मनगढ़ंत और मंदिर परंपराओं के विरुद्ध बताया है. कई भक्तों और स्थानीय संगठनों ने मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, यह कहते हुए कि इस तरह के दावे जनता को गुमराह करते हैं और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हैं. 

वहीं बढ़ते विवाद के बीच पुरी जिला कलेक्टर दिव्य ज्योति परिड़ा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है. उन्होंने बताया कि एक जांच समिति गठित की जाएगी, जो मिश्रा के दावों की सत्यता की जांच करेगी और आवश्यक तथ्यों की पुष्टि करेगी.

रिपोर्ट मिलने के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी

कलेक्टर ने कहा, शुभंकर मिश्रा ने कुछ भ्रामक बयान दिए हैं. एक समिति उनके दावों की प्रमाणिकता की जांच करेगी. रिपोर्ट मिलने के बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी. कोई भी व्यक्ति झूठी बातें या अफवाह फैलाया पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई होगी. उन्होंने जनता से अपील की कि बिना पुष्टि किए किसी भी टिप्पणी या दावा सोशल मीडिया पर न फैलाएं, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति न बने. जांच प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही यह मुद्दा पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग धार्मिक मामलों पर जिम्मेदारी से बयान देने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं.

  • Related Posts

    HC; पुजारी भगवान की संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पुजारी गवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता. कोर्ट ने ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ…

    SUICIDE; कोरबा के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के अरतेरा गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक युवक और युवती के शव मिले।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर