CRIME; धान बेचने टोकन नहीं कटने से दुखी किसान ने ब्लेड से काटा खुद का गला, हालत नाजुक

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है।

घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम सेनभाठा के किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद का गला काट दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। फिर परिजन मौके पर पहुंचे।

तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का लगा रहा था चक्कर

बताया जा रहा कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था।किसान के पास 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है। किसान की स्थिति नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

  • Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…