POLITICS; कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ बड़े आंदोलन की तैयारी पर विचार-मंथन

0 कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक में PCC चीफ बैज ने सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष की मौत पर उठाए सवाल

रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक शनिवार को हुई। बैठक के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि यह एक वेलकम मीटिंग थी, जिसमें सभी जिलाध्यक्षों को पारंपरिक गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। परिचय सत्र के साथ-साथ संगठनात्मक रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैज ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी बैठक में बातें हुईं। इस महत्वपूर्ण विषय पर जिलाध्यक्षों की अलग से बैठक आयोजित की जाएगी, क्योंकि यह आने वाले महीनों में राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में कांग्रेस की प्रस्तावित दिल्ली रैली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पर भी रणनीति तैयार की गई।

दीपक बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और वर्तमान सरकार के खिलाफ आक्रामक आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है। जिलाध्यक्षों ने आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के हर निर्देश पर खरे उतरेंगे और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती पर खास ध्यान देंगे।

जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग जल्द, 10-दिवसीय विशेष सत्र प्रस्तावित

दीपक बैज ने बताया कि जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग के लिए AICC जल्द तारीख तय करेगा। प्रशिक्षण किस स्थान पर होगा, इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।उन्होंने कहा कि 10 दिन की इस ट्रेनिंग में संगठन संचालन, राजनीतिक रणनीति, जनसंपर्क कौशल और ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी की स्थिति से संबंधित गहन सत्र शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस बिजली दरों, किसानों की समस्याओं, जमीन के गाइडलाइन रेट और मनरेगा को लेकर बड़े राज्यव्यापी प्रदर्शन की तैयारी भी कर रही है।

सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर की मौत पर बैज का बयान

बैठक में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष रहे जीवन ठाकुर की मौत का मुद्दा भी प्रमुख रहा। दीपक बैज ने कहा कि ठाकुर को गंभीर धाराओं में जेल भेजा गया था और उनकी जमानत भी नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में समय पर खाना और दवाई नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हुई, जिसके बाद आदिवासी समाज ने चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया। इस घटना पर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। बैज ने चेतावनी दी कि यदि तहसीलदार या जेल अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज बड़ा आंदोलन कर सकता है। कांग्रेस भी इस मामले में अपनी जांच समिति बनाएगी और आगे की कार्रवाई की रणनीति तय करेगी।

  • Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…