POLITICS; प्रदेशभर में 20 दिसंबर से किसान कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एग्रो पोर्टल बंद करने की दी चेतावनी

जगदलपुर, प्रदेश में धान खरीदी को लेकर जारी अव्यवस्थाओं के खिलाफ बस्तर जिला किसान कांग्रेस ने सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एग्रो पोर्टल आधारित टोकन प्रणाली को तत्काल बंद करने की मांग की। ज्ञापन बस्तर कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो 20 दिसंबर से पूरे प्रदेश में सतत धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

खरीदी केंद्रों में अराजकता की स्थिति

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप ने बताया कि एग्रो पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण प्रदेशभर के किसानों में भारी निराशा है। पोर्टल बार-बार फेल होने, पंजीयन में त्रुटि आने और टोकन जारी न होने से बड़ी संख्या में किसान अपने धान की बिक्री से वंचित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सुबह-शाम सिस्टम में लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर समस्याओं के कारण टोकन जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे खरीदी केंद्रों में अराजकता की स्थिति बन गई है।

ज्ञापन में  महासमुंद जिले के किसान मनबोध की ओर से टोकन न मिलने से हताश होकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए इसे सरकारी तंत्र की गंभीर विफलता बताया गया। किसान कांग्रेस का कहना है कि जिन किसानों के पास सभी वैध दस्तावेज हैं, वे भी प्रणालीगत खामियों के चलते खरीदी प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। संगठन ने इसे सुनियोजित अनदेखी बताते हुए कहा कि ऐसे किसानों के लिए मैन्युअल पंजीयन या वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल लागू होनी चाहिए।

पूरे प्रदेश में सतत धरना-प्रदर्शन शुरू

किसान कांग्रेस ने मांग की है, कि एग्रो पोर्टल को तत्काल बंद कर पुरानी व सुचारू धान खरीदी व्यवस्था फिर से लागू किया जाए। किसानों को पहले की तरह एक साथ 3 टोकन उपलब्ध कराए जाएँ। मक्का को 2400 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो 20 दिसंबर से पूरे प्रदेश में सतत धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

किसान कांग्रेस का कहना है कि सरकार की उदासीनता के कारण किसान कठिन संकट से गुजर रहे हैं और धान खरीदी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया बाधित हो रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान दयाराम कश्यप, बबलू कश्यप, संतोष सेठिया, सुखरानाग, पूरन सिंह कश्यप, जेटू राम कोराम, भोजराज नाग, आस्था राम कश्यप, बलराम कोकदू सहित किसान कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    CM; बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…

    FOREST; अटारी बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास, पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

    *मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ी परियोजना पर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर