MARUTI SUZUKI; मारुति सुजुकी ने सर्दियों के लिए शुरू किया खास विंटर कार केयर कैंपेन, फ्री चेकअप समेत कई फायदे

नईदिल्ली, ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह मौसम उत्तर और मध्य भारत के बहुत से राज्य के लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आता है। ऐसे में कार चढ़ने वालों को भी बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास विंटर सर्विस कैंपेन शुरू किया है। यह कैंपेन 12 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान ग्राहक अपनी कार का फ्री चेकअप करवा सकते हैं।

क्या कुछ फायदा?

मारुति सुजुकी के विंटर कार केयर ड्राइव में फ्री चेकअप में कई जरूरी चीजें जांची जाएंगी। इसमें कार की लाइटिंग सिस्टम और शीशे की जांच की जाएगी। इसमें हेडलाइट, फॉग लाइट, ब्रेक लाइट और टर्न सिग्नल इंडिकेटर शामिल हैं। साथ ही हीटिंग और वेंटिलेशन सिस्टम की भी जांच होगी। यह देखा जाएगा कि ब्लोअर फैन ठीक से काम कर रहा है या नहीं। डीफॉगर स्विच की भी जांच की जाएगी। एयर फिल्टर या एसी फिल्टर की भी जांच होगी कि वह साफ है या नहीं।

बैटरी चार्जिंग सिस्टम से लेकर बैटरी हेल्थ तक

इसके अलावा कार की बैटरी चार्जिंग सिस्टम और बैटरी की हेल्थ भी जांची जाएगी। कार के टायरों का प्रेशर, व्हील नट टॉर्क, स्पेयर व्हील और टायरों में कोई असामान्य घिसाव या दरारें हैं या नहीं, यह सब चेक किया जाएगा। ब्रेक फ्लूइड और ब्रेक पैडल में किसी भी तरह का लीकेज है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। इससे ब्रेक सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

फ्री चेकअप के साथ कॉम्प्लिमेंट्री कार वॉश भी

यह कार केयर ड्राइव ग्राहकों को अपनी कार को सर्दियों के लिए तैयार करने का एक शानदार मौका दे रही है। इस हेल्थ चेकअप के साथ ग्राहकों को एक कॉम्प्लिमेंट्री कार वॉश भी मिलेगा। यह सर्विस 4 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी समय-समय पर ऐसे कैंपेन चलाती रहती है। इस बार सर्दी के मौसम को देखते हुए यह विंटर-स्पेशल कार केयर ड्राइव शुरू की गई है। इसमें ग्राहकों को अपनी कार का 27 पॉइंट का हेल्थ इंस्पेक्शन करवाने के लिए बुलाया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत ग्राहक अपने नजदीकी मारुति सुजुकी ऑथराइज्ड डीलर सर्विस वर्कशॉप पर जाकर अपनी कार का फ्री हेल्थ चेकअप करवा सकते हैं।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी