ASSEMBLY;शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा, कांग्रेस ने किया बहिष्कार…

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत होने जा रही है. नवनिर्मित विधानसभा भवन में यह सत्र 14 से 17 दिंसबर तक चलेगी. सदन की कार्यवाही इस बार पहले दिन से काफी हंगामेदार रहने वाली है. विपक्ष और पक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिलने के आसार हैं. आज विजन 2047 विषय पर चर्चा की जाएगी. वहीं कांग्रेस ने इस विषय पर बहस से बाहर रहेगी. विपक्ष पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी.

4 दिन के सत्र में क्या-क्या होगा ?

दरअसल, 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित है. सत्र के दौरान कुल 4 बैठकें होंगी. 628 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है. इसमें 333 तारांकित प्रश्न और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. 99.17 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं. 48 ध्यानाकर्षण होगा. एक लोक महत्व के विषय पर चर्चा होगी. 9 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल 4, याचिका 77 पर भी चर्चा होगी.

16 दिसंबर को अनुपूरक मांग पर चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनिमय संशोधन विधेयक, 2025 ( क्रमांक 28 2025) विधानसभा में पारित किया जाएगा. विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों काे भी पटल पर रखा जाएगा.

कांग्रेस करेगी कार्यवाही का बहिष्कार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस ने रणनीति बनाई है. बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया गया है कि कांग्रेस विजन 2047 विषय पर चर्चा से बाहर रहेगी. सदन की पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी.

  • Related Posts

    ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

    रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर…

    ASSEMBLY; 13 जुलाई से मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’