POLITICS;विजन 2047 पर चर्चा से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस ने किया विशेष सत्र का बहिष्कार

रायपुर, कांग्रेस विधायक दल ने 14 दिसंबर को विजन 2047 पर होने वाले विशेष सत्र का बहिष्कार कर दिया है। यह निर्णय शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विजन 2047 के नाम पर झूठ बोलने और मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का काम किया जाएगा। इस दिन प्रश्नकाल भी नहीं होगा।

कांग्रेस के इस फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णु साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार से बौखला गई है। हर चुनाव में हारे हैं। विपक्ष बिना तथ्य के बात करता है। लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस आपस में इतनी बिखरी हुई है कि वे मुद्दाविहीन हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष महंत ने विधायक दल की बैठक के बाद बहिष्कार की जानकारी दी। महंत ने कहा कि विशेष सत्र में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता, जिससे छत्तीसगढ़ के गरीबों को, किसानों को, बेरोजगारों को, युवाओं को कोई फायदा हो। हमें दूरबीन के लिए जरिए विजन 2047 दिखाया जा रहा है। जबकि यहां की समस्याएं, बढ़ते अपराध, किसानों की परेशानियों को भूलने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया, लखेश्वर बघेल, इंद्रशाह मंडावी, विक्रम मंडावी, देवेन्द्र यादव, कुंवर सिंह निषाद, संगीता सिन्हा, द्वारिकाधीश यादव, दिलीप लहरिया, शेषराज हरबंश, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, चतुरी नंद, फूलसिंह राठिया, कविता प्राणलहरे, जनक ध्रुव, ओंकार साहू, इंद्र साव, पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, कांग्रेस विधायक दल सचिव अमित पांडेय,  प्रदेश  कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी उपस्थित थे।

सीएम बोले-कांग्रेस के पाप को हमारी सरकार धो रही

सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार के दो साल के रिपोर्ट कार्ड पेश करने के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। विपक्ष द्वारा सरकार के कामकाज को लेकर लगाए जा रहे आरोप पर उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कितने पाप किए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता अच्छे से जानती है। कांग्रेस ने में जो पाप किए थे, उसे हमारी सरकार धोने का काम कर रही है। कांग्रेस ने किसानों का दो साल का बकाया बोनस नहीं दिया था, उसे हमारी सरकार ने पूरा किया।

कांग्रेस ने कोयला, शराब, गौठान, पीएससी घोटाला किया था, उसे ठीक किया गया। कई आरोपी अभी जेल में है कुछ बेल पर हैं। इसलिए महत्वपूर्ण था सत्र: राज्य निर्माण के बाद विधानसभा का पहला सत्र 14 दिसम्बर को राजकुमार कॉलेज के जशपुर हॉल में लगा था। इससे रविवार के दिन 14 दिसम्बर का विशेष सत्र रखा गया था। इसमें 2047 में छत्तीसगढ़ कैसा हो, इस पर चर्चा होनी थी। हालांकि विपक्ष का कहना है कि सरकार वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करें।

  • Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….