SALARY; विधायकों की बल्ले -बल्ले, स्पीकर से लेकर MLA तक अब मिलेगा दोगुना वेतन और भारी भत्ते

 भुवनेश्वर, विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है. स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मंत्रियों और विधानसभा सदस्यों की सैलरी, अलाउंस और पेंशन से संबंधित बिल 2025 सदन में पास हो गया है. यह बिल विधानसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले पारित किया गया. बिल के पास होने के बाद स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और विधायकों की सैलरी और भत्तों में बड़ा इजाफा हुआ है.

स्पीकर की सैलरी और अलाउंस

स्पीकर की सैलरी 40,500 रुपये से बढ़कर 98,000 रुपये हो गई है.
मीटिंग अलाउंस 800 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये हो गया है.
कार अलाउंस 17,000 रुपये से बढ़कर 89,000 रुपये प्रति माह हो गया है.
पर्सनल खर्च अलाउंस 40,000 रुपये की जगह अब 1,81,000 रुपये मिलेगा.
हाउसिंग अलाउंस 100 रुपये प्रति माह की जगह 2,000 रुपये प्रति दिन होगा.

डिप्टी स्पीकर की सैलरी और अलाउंस

डिप्टी स्पीकर की मासिक सैलरी 38,000 रुपये से बढ़कर 94,000 रुपये हो गई है.
मीटिंग अलाउंस 800 रुपये की जगह अब 2,000 रुपये मिलेगा.
कार अलाउंस 17,000 रुपये की जगह 85,000 रुपये होगा.
पर्सनल अलाउंस 40,000 रुपये की जगह 1,77,000 रुपये मिलेगा.
हाउसिंग अलाउंस 2,000 रुपये प्रति दिन तय किया गया है.

MLA को सैलरी और अलाउंस में कितनी बढ़ोतरी हुई?

MLA और पूर्व MLA को अब 35,000 रुपये की जगह 90,000 रुपये मिलेंगे.
जिन्हें पहले 40,000 रुपये मिलते थे, उन्हें अब 96,000 रुपये मिलेंगे.
जिन्हें 36,000 रुपये मिलते थे, उन्हें अब 92,000 रुपये मिलेंगे.
चुनाव प्रचार और पब्लिक सर्विस खर्च के लिए 20,000 रुपये की जगह अब 75,000 रुपये मिलेंगे.
कमेटी मीटिंग अलाउंस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है.

राज्य के बाहर मीटिंग के लिए अब 2,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे.
राज्य के अंदर कार से यात्रा करने पर अब 25 रुपये की जगह 35 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेंगे.
मासिक गाड़ी अलाउंस 15,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है.
किताब खरीदने के लिए 2,000 रुपये की जगह अब 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.
बिजली बिल के लिए 5,000 रुपये की जगह 20,000 रुपये दिए जाएंगे.
मेडिकल खर्च के लिए 5,000 रुपये की जगह अब 35,000 रुपये मिलेंगे.

जिन MLA को सरकारी क्वार्टर नहीं मिला है, उन्हें पहले 1,000 रुपये की जगह अब 2,000 रुपये प्रति दिन का आवास भत्ता मिलेगा. इसके अलावा, गाड़ी खरीदने के लिए मिलने वाली राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है.

  • Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….