ACCIDENT; कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर 7 बस समेत 10 वाहन जलकर खाक, 4 लोगों की हुई मौत, 25 घायल

 नईदिल्ली, उत्तर प्रदेश में मथुरा में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया है। 7 बस और 3 कारों में टक्कर के बाद आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित निकाला। मृतकों की पहचान करने का प्रयास जारी है। दुर्घटनास्थल का जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया है।

मथुरा जिला अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन 127 की है। पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है। वहीं, घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर कोहरा ज्यादा होने पर लो विजिबिलिटी के कारण 7 बस और 3 छोटी गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया, जिससे भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कोई भी व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल नहीं है। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है और अन्य यात्रियों को गंतव्य तक सरकारी वाहनों से भिजवाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को घना कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी जीरो रही। इस दौरान एक बस ने अपनी स्पीड धीमी की, जिससे पीछे आ रही एक अन्य बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक के बाद एक सभी वाहन टकरा गए और अचानक से आग लग गई।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर