CRIME; शिकार के लिए बिछाए करंट तार में फंसकर दो की मौत, 4 साथी गिरफ्तार, एक फरार

रायगढ़. वित्त मंत्री ओपी चौधरी के गृह जिले में अवैध शिकार के लिए जंगल में बिछाए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आकर दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना से बचने के लिए उसके साथियों ने दोनों का शव जंगल में ही छिपा दिया. जब दोनों ग्रामीण घर नहीं लौट तो परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन किया. जिसके बाद चक्रधरनगर थाने में पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस टीम मौके लिए रवाना हुई. जहां से दोनों के शव को बाहर निकला है. संदेही 4 साथयिों को चक्रधरनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है. जबकि एक साथी फरार है, जिसकी पतासाजी में लगी हुई है.

जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम छोटे रेगड़ा के पुनीलाल यादव 51 साल एवं संदीप उरांव 24 साल 9 दिसंबर की सुबह 4 बजे घर से निकले थे. बताया जा रहा है दोनों मृतक के साथ राजू उरांव, विकास उरांव, जय किशन, रमेश उरांव और आकाश उरांव लगातार जंगलों में जाकर सुअर का शिकार करते थे. वे 9 दिसंबर को भी गए हुए थे. जहां तार बिछाने के बाद दोनों कंरट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए. घर नहीं लौटे तो परिजनों ने इसकी सूचना चक्रधरनगर थाने में दर्ज कराई. जहां पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. वहीं एक संदेही आरोपी फरार है. 

जंगल में छिपा दी साथियों की लाश

आरोपी पूरा गिरोह बनाकर लंबे समय से जंगल में शिकार करते है. जहां हादसे के बाद डर से दोनों का शव जंगल में छिपा दिया. जिसकी भनक गांव वालों को लग चुकी थी. ऐसे में परिजनों ने इसकी सूचना चक्रधरनगर को दे दी. जहां पुलिस ने संदेहियों को पकड़ा है. पुलिस इस मामले में चार आरोपियों राजू उरांव, विकास उरांव, जय किशन, रमेश उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं एक अन्य आकाश उरांव की पतासाजी की जा रही है.थाना प्रभारी जीआर साहू ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस टीम ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है.

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर