ACCIDENT; कोल्ड स्टोरेज का दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, ग्रामीण कर रहे विरोध

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. अचानक दीवार भरभराकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई. दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है. वहीं 1 घायल का इलाज जारी है. सूचना के बाद कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज में सभी मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान 4 मजदूरों पर अचानक दीवार गिर गई. घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ा. वहीं मजदूर सुरेन्द्र (रामनगर) अस्पताल में भर्ती है.

घटना की सूचना पर कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे. मजदूरों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने कोल्ड स्टोरेज बंद करो के नारे लगा रहे हैं. प्रदर्शन की आशंका पर स्थिति नियंत्रित करने बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कोल्ड स्टोरेज के बाहर ग्रामीण मृतक मजदूरों को मुआवजा देने और संचालक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर नारेबाजी। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने हंगामा बंद किया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर