RSS; मोहन भागवत 31 दिसंबर को रायपुर आएंगे, हिंदू महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

रायपुर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. जहां वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू महासम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे.

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है.

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं. सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी.

आयोजन समिति की ओर से सभी सनातनी और हिंदू भाई-बहनों से आग्रह किया गया है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। साथ ही, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुंचने की अपील की गई है.

  • Related Posts

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    POLITICS; मंत्री ने हाथ जोड़कर बुलाया, फिर भी मंच पर नहीं गए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

    धमतरी , छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को बीजेपी के ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सबका ध्यान विधायक अजय चंद्राकर पर चला गया, जब वे मंच…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश