STRIKE; 11 सूत्रीय मांग पर तीन दिनी ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन के लिए बनी रणनीति

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक

रायपुर,
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर की बैठक में रणनीति बनाई गई।
बैठक में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आंदोलन की तैयारी की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रणनीति एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी तथा एकजुटता के साथ आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की और 29, 30 एवं 31 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के संरक्षक एवं संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने बैठक में उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक, जय कुमार साहू संरक्षक नवा रायपुर फेडरेशन, संतोष कुमार वर्मा संयोजक नवा रायपुर, नंदलाल चौधरी उपाध्यक्ष राजपत्रित संघ, पी.एल. सहारा, बजरंग प्रजापति, सुश्री कांति सूर्यवंशी ,जागेश्वर भट्ट , श्रीमती मीनू दास, आर.डी. मेहरा , श्रीमती सोनाली तिड़के , संजीत शर्मा , राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा,जवाहर यादव , जितेन्द्र बिस्वाल,आकाश त्रिपाठी , महेन्द्र साहू , सुरेश ढीढी सहित कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर