WILD LIFE; महिला सरपंच गिरफ्तार, घर से मिले टाइगर के नाख़ून और बाल, जंगल में मिला था बाघ का शव

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले में बाघ का शिकार करने के मामले में वन विभाग को घटना के 5 दिन बाद बड़ी सफलता मिली है. वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ का शिकार करने के आरोप में इलाके के भैंसमुंडा ग्राम पंचायत के महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

सूरजपुर जिले के घुई इलाके के जंगल में 2 दिन पहले बाघ का शव मिला था. इसके बाद वन विभाग में हड़कंप का माहौल था क्योंकि जिस बाघ की मौत जंगल में हुई थी, वह गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से विचरण करते हुए बाहर निकाला था और इसकी जानकारी टाइगर की निगरानी रखने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं थी. इसी दौरान जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारियो द्वारा बिछाए गए तरंगित तार में बाघ फंस गया और उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद वन विभाग की टीम पुलिस की मदद से लगातार जांच में जुटी हुई थी, जांच में पता चला कि टाइगर की मौत के बाद उसके नाखून और कुछ बाल को शिकारियों ने गायब कर दिया है और एक खुफिया इनपुट के आधार पर वन विभाग के अफसरों ने भैसा मुंडा ग्राम पंचायत सरपंच सिस्का कुजूर को गिरफ्तार कर उसके घर से शेर के दो नाखून एवं बाल जब्त किया.

इस पूरे मामले में वन विभाग की अलग-अलग टीम में जांच में अभी भी जुटी हुई है तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भी इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और वन विभाग के पीसीसीएफ से पूरे घटना पर जवाब मांगा है, हैरानी की बात यह है कि सरगुजा संभाग के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर जंगली जानवरों और दुर्लभ चिड़ियों का शिकार शिकारियों के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन वन विभाग के मैदानी अमला की लापरवाही की वजह से शिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है.

  • Related Posts

    WILD LIFE; महीने भर से गांवों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, जंगल में छोडने की तैयारी

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में आतंक मचाने वाला एक तेंदुआ 1 अगस्त 2026 की सुबह वन विभाग द्वारा सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह तेंदुआ पिछले एक…

    RAILWAY; बस्तर-सरगुजा-बिलासपुर संभाग के लिए खुशखबरी! बनेंगे 27 नए रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने 3 नई लाइनों को दी मंजूरी,बसना-सरायपाली-पिथौरा के लिए निराशा

    रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में रेल नेटवर्क और मजबूत होने जा रहा है. आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल सेवाएं और बेहतर होंगी. दरअसल प्रदेश को तीन नई रेल लाइनों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र