FOREST; बाइसान के बाद जंगल में मिली तेंदुए की सड़ी-गली लाश, दो महीनों में चार बाइसन की मौत से वन विभाग में हड़कंप

 दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार वन्यजीवों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच आज जंगल में एक तेंदुए की सड़ी-गली लाश मिली है। दो महीनों में चार बाइसन की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान वन विभाग ने मोतीनपुर निवासी बिशु साहू को हिरासत में लेकर 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के घर से जीआई तार भी बरामद किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला लोहारा रेंज के मोतीनपुर बीट क्षेत्र का है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत जामपानी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो बाइसन की मौत हो गई थी। आशंका है कि शिकारियों ने करंट लगाकर बाइसन का शिकार किया। यह मामला बोड़ला विकासखंड के कवर्धा बीट का है। इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। बीते दो महीनों में अब तक चार बाइसन की मौत हो चुकी है, जिससे वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Related Posts

    HC; हाईकोर्ट का फैसला,8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी रद्द, तुरंत बहाल करें

    रायपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के 8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को सिरे से खारिज कर दिया है। जस्टिस बीडी…

    ACTION; 1 लाख रुपये जुर्माने के साथ स्कूल संचालन पर रोक,भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर कार्रवाई

    अम्बिकापुर, भाषा के आधार पर बालक को प्रवेश देने से इंकार करने के मामले में किड्स एकेडमी पर सख्त कार्येवाही करते हुए एक लाख रुपए जुर्माना किया गया है। इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……